विद्यार्थी परिषद ने चलाया सदस्यता अभियान
संवाद सूत्र करमाटांड़ (जामताड़ा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में सदस्यता अभियान प
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 05:22 PM (IST)
संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में सदस्यता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को करमाटांड़ प्रखंड के राजकीय गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू स्कूल में भी करमाटांड़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने सदस्यता अभियान चलाया। छात्रों को रसीद देकर उन्हें सदस्यता दी गई। करमाटांड़ इकाई के हरेराम यादव ने बताया कि सदस्यता अभियान पूरे जिले में पहली सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक चलाया जाएगा। 5000 छात्र छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्य बनाया जाएगा। करमाटांड़ इकाई को 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। मौके पर हरेराम यादव, रोशन कुमार समय दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें