नाबालिग से दुराचार का प्रयास, प्राथमिकी
फतेहपुर (जामताड़ा) : मंगलवार दोपहर फतेहपुर में कस्तूरबा भवन निर्माण कार्य में लगे दो मुंश्
फतेहपुर (जामताड़ा) : मंगलवार दोपहर फतेहपुर में कस्तूरबा भवन निर्माण कार्य में लगे दो मुंशी ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। लड़की की ओर से शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा होने लगे तो दोनों फरार हो गए। लड़की के पिता ने इस बाबत बुधवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। आवेदन में बताया गया है कि मंगलवार को उनकी बेटी पशु चरा रही थी। इसी दौरान सूनसान जगह पर लड़की को अकेला देखकर मुंशी विकास वर्मा व टिकैत ¨सह दोनों ने जबरन दुराचार करने का प्रयास किया। दोनों आरोपित गिरिडीह के बताए जा रहे हैं। शोर मचाने पर ग्रामीण को देखकर दोनों वो भाग गए। थाना में दोनों केखिलाफ पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ¨सह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।