जामताड़ा में घर में सो रहे बुजुर्ग को जिंदा जलाया
murder. झारखंड के जामताड़ा में एक बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 12:56 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 07:37 PM (IST)
जामताड़ा, जेएनएन। झारखंड में जामताड़ा थाना क्षेत्र के सरखेलडीह मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक 70 वर्षीय प्रताप सिंह नामक बुजुर्ग को घर में ही आग लगाकर हत्या कर दी गई। घटना से पहले वे बेड पर सोए थे। सड़क किनारे घर रहने की वजह से जब राहगीरों ने उनके कमरे से धुआं निकलते देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजन पड़ोसी सुधीर नामक एक व्यक्ति पर आग लगाकर जान से मारने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस हत्या के अन्य कारणों की भी पड़ताल कर रही है। प्रताप के परिजनों का कई स्थानीय लोगों से विवाद चल रहा था। वहीं, उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें