Move to Jagran APP

विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगाकर्मी करेगा आंदोलन

संवाद सूत्र जामताड़ा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने सांकेतिक हड़ताल शु

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 04:53 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 04:53 PM (IST)
विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगाकर्मी करेगा आंदोलन

संवाद सूत्र, जामताड़ा : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों ने सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। सरकार द्वारा मनरेगा कर्मियों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं किए जाने पर 22 से 28 जून तक सदर प्रखंड के मनरेगा कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के प्रति विरोध जताया। अब सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले गए।

loksabha election banner

जामताड़ा मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नरेश सिन्हा ने बताया कि सरकार को मनरेगा कर्मचारियों के हित के लिए विभिन्न मांगों का ज्ञापन 17 जून को दिया गया था। मुख्यमंत्री ने मनरेगा आयुक्त को पहल करने का निर्देश दिया था, लेकिन मनरेगा आयुक्त के साथ संघ के सदस्यों का वार्ता विफल हो गई। तब राज्य भर के मनरेगा कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार को सांकेतिक हड़ताल का अल्टीमेटम दिया। इस पर भी सरकार का रुख स्पष्ट नहीं दिखा तो तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया है। सरकार अब भी पहल नहीं की तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए कर्मी विवश होंगे। राज्य भर में मनरेगा कार्य बाधित होगा।

--ये कार्य होंगे बाधित : जिलाध्यक्ष ने बताया कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से कई कार्य नहीं हो पाया। हड़ताल पर जाने को बाहर से आए मजदूरों को काम नहीं मिल पाएगा। जियो टैग नहीं हो पाएंगे। मास्टर रोल का सृजन एवं एमआईएस नहीं हो पाएगा। कहा कि अगर इस दौरान प्रखंड के पदाधिकारी बिचौलिया के माध्यम से कार्य करवाते हैं तो नाजायज राशि की निकासी होगी। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी टिकू कुमार, अमरेंद्र कुमार, नीति सरिता, तरुण मंडल, ऋषि राज कुमार, कुंदन कुमार, दुलाल मंडल सहित दर्जनों मनरेगा कर्मी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.