प्री-वेडिंग फोटोशूट का वीडियो वायरल: बिना हेलमेट बुलेट चलाते दिखे विधायक अरिजीत राय, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल
बाराबनी के विधायक अरिजीत राय अपनी शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट के वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में वे बिना हेलमेट बुलेट चलाते दिख रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सवाल उठ रहे हैं।

विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो साझा किया है, जिसमें वे अपनी होने वाली पत्नी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल चलाते दिखाई दे रहे हैं।
HighLights
वीडियो में बिना हेलमेट बुलेट चलाते नजर आए।
सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर सवाल उठे।
संस, मिहिजाम (जामताड़ा)। बाराबनी के विधायक अरिजीत राय अपनी शादी से पहले सामने आए प्री-वेडिंग फोटोशूट के वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।
विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया है, जिसमें वे अपनी होने वाली पत्नी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल चलाते दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, वीडियो में बाइक चलाते समय उनके सिर पर हेलमेट नजर नहीं आ रहा है, जिसके बाद सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विधायक के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से वीडियो सामने आते ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने का दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
एक तरफ वीडियो में विधायक अपनी होने वाली पत्नी के साथ प्री-वेडिंग शूट के खास पलों को कैमरे में कैद करते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यातायात नियमों की अनदेखी को लेकर टिप्पणियां और सवाल किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों से भी यह अपेक्षा की जाती है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें।
फिलहाल इस वीडियो को लेकर विधायक अरिजीत राय की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।