स्नान करने गई युवती का पेड़ से झूलता मिला शव
कुंडहित (जामताड़ा) : स्नान करने घर से निकली युवती ने आम पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।
कुंडहित (जामताड़ा) : स्नान करने घर से निकली युवती ने आम पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना कुंडहित थाना क्षेत्र के कटना गांव की है। इस मामले में मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर प्रेम के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया है।
कटना निवासी निर्मल मल्लिक की 19 वर्षीय पुत्री श्रीलेखा मल्लिक मंगलवार को स्नान करने के लिए घर से शीला नदी गई थी। उसके साथ दो मौसेरी बहन मनी मल्लिक एवं टुकटुक मल्लिक थी। उसने दोनों बहनों से शौच जाने की बात कही। आधे घंटे तक नहीं लौटने पर दोनों बहनों ने आवाज लगाई लेकिन किसी तरह का जवाब नहीं मिला। टुकटुक दौड़कर घर गई और परिजनों को दीदी नहीं मिलने की जानकारी दी। इसके बाद उसके पिता निर्मल मल्लिक ने बताया कि काफी खोजबीन करने के बाद नदी से काफी दूर श्रीमतडिही सड़क के पास सोनाझुरी जंगल में आम पेड़ पर चुनरी के सहारे झुलते हुई मिली।
अनन-फानन में परिजनों ने श्रीलेखा को पश्चिम बंगाल के राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को कुंडहित थाना लाकर पूरी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टर्माटम के लिए जामताड़ा भेज दिया।
मृतका श्रीलेखा मल्नि्लक के पिता निर्मल मल्लिक के आवेदन में कुंडहित थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। आवेदन में उल्लेख किया है कि उसकी बेटी श्रीलेखा व गांव के मदन ¨सह के पुत्र चंदन ¨सह के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी का प्रलोभन देकर लगातार यौन शोषण किया। जब शादी का प्रस्ताव रखा तो चंदन ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने तक की धमकी दी। 28 अक्टूबर को तीन बजे कुंडहित थाना शिकायत करने गया था। यहां आरोपित चंदन ¨सह के पार्टी नेता माधव चंद्र महतो, गया प्रसाद मंडल, ननीगोपाल ¨सह व कुछ अज्ञात लोगों ने थाना के बाहर डरा धमका कर बेटी को भगा दिया। इसी घटना से अपमानित होकर बेटी ने मंगलवार सुबह में आत्महत्या कर ली।