Move to Jagran APP

दोगुना करने का झांसा देकर लाखों का आभूषण टपाया

नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रखंड के चंदरपुर गांव की कई महिलाओं को चार अज्ञात महिलाओ

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 09:11 AM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 09:11 AM (IST)
दोगुना करने का झांसा देकर लाखों का आभूषण टपाया

नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रखंड के चंदरपुर गांव की कई महिलाओं को चार अज्ञात महिलाओं ने दोगुना करने करने का झांसा देकर लाखों रुपये के आभूषण टपाए। इस का खुलासा तब हुआ जब उक्त महिलाएं तय समय पर गांव नहीं पहुंची। धीरे-धीरे यह मामला एक दूसरे के कान तक पहुंची। इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने ठगी की किस्सा सुनाई।

loksabha election banner

गांव की महिलाओं को चकमा देकर करीब दो लाख रुपये की जेवरात एवं बर्तन लेकर फरार हो गई।

बताया कि चार महिलाएं कुछ दिन से गांव आ रही थी। चारों ने पहले पुराने बर्तन के बदल कर नए बर्तन दिए। बाद में एक बर्तन के बदले दो बर्तन देकर जाती थी। ऐसा करके महिलाओं ने गांव की महिलाओं को विश्वास में लिया। 11 अक्टूबर चारों महिलाएं गांव आई। करीब 30 घरों की महिलाओं को सोने एवं चांदी के आभूषण डबल करने की लालच दी। उनकी झांसे में कई महिलाएं आ गई और अपने-अपने आभूषण दोगुना करने दे दिया और 12 अक्टूबर आभूषण लेकर आने का आश्वासन दिया। शुक्रवार को जब उक्त महिलाएं नहीं आई तो शनिवार को गांव में चर्चा होने लगी।

ठगी की शिकार अंजू देवी, अमावती देवी, सरस्वती देवी, मंजू देवी, रीना देवी, ललिता देवी, चंपा देवी, अशोका देवी, चंद्रवतिया देवी आदि ने कहा कि पहले पुराने के बदले नए व एक के बदले दो बर्तन मिल गया था। इसी विश्वास से अपने आभूषण उक्त महिलाओं को दिया। शुक्रवार को आने की बात थी। शनिवार को भी नहीं आने पर हमलोग ठगा महसूस करने लगे। हमारा सबकुछ लूट गया।

घटना के संदर्भ में नारायणपुर के थाना प्रभारी अजय कुमार ¨सह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। वहीं पीड़ित महिलाओं ने थाने में आवेदन देने को ले प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बताते चलें कि इसी वर्ष जनवरी माह में नारायणपुर के लक्ष्मी वैद्य के घर पर ठगों ने हाथ साफ किया था। यहां आभूषण साफ करने के बहाने ठगों ने महिलाओं के पांच लाख रुपये मूल्य के सोने की कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.