क्वारंटाइन केंद्र की खोज में घंटों भटकते रहे प्रवासी
जामताड़ा बुधवार को दिल्ली से पहुंचे एक ही परिवार के 5 सदस्य क्वारंटाइन केंद्र की खोज में घ्
जामताड़ा: बुधवार को दिल्ली से पहुंचे एक ही परिवार के 5 सदस्य क्वारंटाइन केंद्र की खोज में घंटों शहर में भटकते रहे। दिल्ली से अपने पैतृक गांव उदलबनी पहुंचने के उपरांत ग्रामीणों ने प्रवासी परिवार को गांव में घुसने से रोक दिया। सभी प्रवासी परिवार एक क्वारंटाइन केंद्र पहुंचे तो उसे दूसरे केंद्र में भेज दिया गया। प्रवासी क्वारंटाइन केंद्र के प्रभारी के कहने पर दूसरा केंद्र ढूंढते रहे।
बुधवार सुबह जामताड़ा थाना क्षेत्र के दुमका रोड स्थित उदलबनी निवासी अपनी पत्नी, मां व दो बच्चों के साथ पैतृक आवास पहुंचे। ग्रामीणों ने उसे अपने घर में प्रवेश करने से रोका। ग्रामीणों के मार्गदर्शन में उक्त प्रवासी परिवार सुबह करीब 11:00 बजे जेबीसी प्लस टू स्थित क्वारंटाइन केंद्र पहुंचा। केंद्र में मौजूद कर्मियों ने उन्हें दुलाडीह स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय क्वारंटाइन केंद्र भेजा। दुलाडीह पहुंचने पर वहां मौजूद कर्मियों ने उन्हें पुन: जेबीसी प्लस टू विद्यालय अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामताड़ा जाने की सलाह दी। इसी चक्कर में दोपहर दो बजे तक क उक्त परिवार भटकते रहा। अंत में जिला महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर अजीत कुमार दुबे की पहल पर उक्त परिवार को थर्मल पावर स्क्रीनिग के बाद होम क्वारंटाइन किया गया।