Move to Jagran APP

भाजपा ने आदिवासियों को किया सम्मानित

जामताड़ा : भाजपा नेता सह जामताड़ा नपं के पूर्व अध्यक्ष बीरेन्द्र मंडल ने बोधबांध में स्थानीय ग्रामीण्

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 05:23 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 05:23 PM (IST)
भाजपा ने आदिवासियों को किया सम्मानित
भाजपा ने आदिवासियों को किया सम्मानित

जामताड़ा : भाजपा नेता सह जामताड़ा नपं के पूर्व अध्यक्ष बीरेन्द्र मंडल ने बोधबांध में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में माझी हड़ाम, जोग माझी, नाईकी हड़ाम सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया। सम्मानित करने के बाद भाजपा नेता वीरेन्द्र मंडल ने स्थानीय ग्रामीणों के आग्रह पर उनकी समस्याओं के निवारण को बैठक की। स्थानीय लोगों के समस्याओं को सुनकर उसके समाधान करने का आश्वासन दिया।

loksabha election banner

भाजपा नेता मंडल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं जनहित में चला रही है। आदिवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों को कहा कि भाजपा सरकार 2022 तक सभी को घर देगी, लोग इसका लाभ लें। 60 वर्षो में जो विकास नहीं हुआ वो महज चार वर्षो में हो रहा है। वर्तमान सरकार में गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़ा सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, शौचालय का लाभ दिया जा रहा है। सभी लोग बिचौलियों की चक्कर में न पड़कर सीधे योजनाओं का लाभ लें। लोगों की हर समस्याओं का निदान हर हाल में होगा।

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सांसद व मौजूदा विधायक की आलोचना करते हुए कहा कि पिता व पुत्र यहां 20 वर्षो तक राज किये लेकिन क्षेत्र के गरीब आदिवासी व पिछड़े वर्ग का कुछ भी विकास नहीं किया। आज भाजपा के कार्य को देखकर पूरा विपक्ष घबरा गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक सरकार के विकास कार्यो का श्रेय खुद लेने में लगे हैं पर जनता जान रही है कि सारा कार्य रघुवर सरकार ही कर रही है। मौके पर संजय मुर्मू, राजेश सोरेन, मितेन किस्कू, बलदेव मुर्मू, परिमल कुमार, साहदेव टुडू सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.