विद्यासागर में सेक्टर मजिस्ट्रेट को मिले टिप्स
विद्यासागर प्रखंड कार्यालय सभागार में सारठ विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ परमेश्वर मुंडा व आरओ अमित कुमार ने 12 पंचायत के 64 बूथ के सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 06:35 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:35 PM (IST)
विद्यासागर (जामताड़ा) : विद्यासागर प्रखंड कार्यालय सभागार में सारठ विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ परमेश्वर मुंडा व आरओ अमित कुमार ने 12 पंचायत के 64 बूथ के सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। चुनाव से जुड़ी हर प्रक्रिया को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। मतदान के तुरंत बाद सभी ईवीएम मशीन को सुरक्षित किस प्रकार पहुंचाना है। सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट समेत कई अहम बिदुओं पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा। वाहनों का रूट चार्ट की जानकारी दी गई। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पल्लवी सिन्हा, अंचल अधिकारी सच्चिदानंद वर्मा समेत दर्जनों अधिकारी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें