तीसरे दिन भी नहीं हुई मास्क जांच
संवाद सहयोगी जामताड़ा सोहराय व मकर संक्रांति को लेकर तीसरे दिन शनिवार को भी जिला मुख्
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 08:25 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 08:25 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : सोहराय व मकर संक्रांति को लेकर तीसरे दिन शनिवार को भी जिला मुख्यालय शहर जामताड़ा व आसपास के क्षेत्रों में मास्क जांच अभियान नहीं चला। सड़क पर पुलिस प्रशासनिक टीम नहीं रहने के कारण बगैर मास्क वाले लोगों की आवाजाही सुबह से शाम तक जारी रहा। इतना ही नहीं शहर व आसपास के क्षेत्रों में शारीरिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा गया। जिला महामारी विशेषज्ञ डाक्टर अजीत कुमार दुबे ने कहा कि हर जिले में कोरोना अपना प्रभाव दिखा रहा है। ऐसे में तीसरी लहर को प्रभावहीन बनाने के लिए पुलिस प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के प्रयास के साथ-साथ आम लोगों की सतर्कता अनिवार्य है। आम लोगों के सतर्कता और जागरूकता पर महामारी नियंत्रण संभव होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें