महिलाओं को रोजगार की दी गई सीख
नारायणपुर (जामताड़ा) पंचायत मंडप नारायणपुर में संकुल संगठन का प्रशिक्षण जेएसएलपीएस दे रही है। प्रशिक्षक पी. वैंकटेस लक्ष्मी और एस लक्ष्मी ने संकुल संगठन की जानकारी दी जा रही है। नारायणपुर संकुल संगठन के अंतर्गत कुल 262 समूह को जोड़ कर 15 ग्राम संगठन बनाए गए है।
नारायणपुर (जामताड़ा) : पंचायत मंडप नारायणपुर में संकुल संगठन का प्रशिक्षण जेएसएलपीएस दे रही है। प्रशिक्षक पी. वैंकटेस लक्ष्मी और एस लक्ष्मी ने संकुल संगठन की जानकारी दी जा रही है। नारायणपुर संकुल संगठन के अंतर्गत कुल 262 समूह को जोड़ कर 15 ग्राम संगठन बनाए गए है। 15 ग्राम संगठन को मिलाकर संकुल संगठन बनाया जाना है। बताया गया कि गांव की महिलाएं सखी मंडल से जुड़कर स्वावलंबी बन रही हैं। आज महिलाएं अपने घर परिवार को चलाने में सहयोग कर रही है। सखी मंडल से जो नहीं जुड़ पाई हैं उन्हें भी जागृत कर सखी मंडल से जोड़कर रोजगार के दिशा में आगे बढ़ाना है। अब महिलाएं किसी से भी पीछे नहीं है। मौके पर सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित थीं।