कुष्ठ संक्रमण की बीमारी नहीं
संवाद सहयोगी, मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा): प्रखंड के कमलडीह गांव में महिलाओं के साथ सहिया
संवाद सहयोगी, मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा): प्रखंड के कमलडीह गांव में महिलाओं के साथ सहिया साथी कलिमा बीबी ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि कुष्ठ छुआछूत से नहीं फैलता है। पीड़ित व्यक्ति से भेद भाव नहीं करें। यदि इस बीमारी का लक्षण सभी को मालूम हो जाएगा तो इसके चपेट में आते ही प्रारंभिक चरण में इलाज संभव है। उन्होंने कुष्ठ बीमारी के लक्षण से महिलाओं को अवगत कराया। कोई पीड़ित व्यक्ति यदि जानकारी में आए, तो इसकी सूचना तुरंत सहिया को दें ताकि इसका इलाज समय पर किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में इस बीमारी के उपचार उपलब्ध है। वहीं उन्होंने बताया कि मां का दूध शिशु के लिए उत्तम आहार है। प्रत्येक माता को अपने बच्चे को स्तनपान जरूर कराना चाहिए। मां की दूध में रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। यह बच्चे के विकास के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर मनुष्य के लिए सबसे बड़ा धन है। इसलिए सभी को अपने परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कहा कि पौष्टिक एवं संतुलित आहार यदि सभी को मिलेगा तो कई बीमारी इन्हें छू भी नहीं सकेगा। मौके पर सहिया सावित्री देवी, आशा देवी, अंजली देवी, मीना देवी, सावित्री देवी, दुलारी देवी, ¨पकी देवी आदि उपस्थित थी।