जेवीएम ने पूर्व जिलाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि
जामताड़ा : झाविमो के पूर्व जिला अध्यक्ष सह पार्टी के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य प्रदीप कुमार लाल क
जामताड़ा : झाविमो के पूर्व जिला अध्यक्ष सह पार्टी के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य प्रदीप कुमार लाल के असामयिक निधन पर झाविमो जिला कमेटी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। झाविमो जिलाध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्व. प्रदीप लाल के आवास में पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। हांसदा ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। प्रदीप लाल के निधन से समाज और पार्टी दोनों को क्षति हुई है। उसकी भरपाई सम्भव नहीं है। इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ है। निधन की सूचना सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को भेजी गई। जल्द की पूर्व सांसद मरांडी उनके परिवार के साथ मिलने नारायणपुर आएंगे। इनके निधन पर बाबूलाल मरांडी ने भी दुख प्रकट किया। मौके पर पुष्पा सोरेन, अब्दुल मनान अंसारी, जिला के उपाध्यक्ष चेतन मरांडी मंगल सोरेन, मौलाना अब्दुर रकीब रहमानी, नारायणपुर के प्रखंड अध्यक्ष सैफुद्दीन अंसारी, अनोज कुमार, लालू हेम्ब्रम अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।