Move to Jagran APP

दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा

करमाटांड़ (जामताड़ा ) रामपुर गांव में सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह की मौजूदगी में अ

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 07:31 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 07:31 PM (IST)
दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा
दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा

करमाटांड़ (जामताड़ा ): रामपुर गांव में सारठ विधायक रणधीर कुमार सिंह की मौजूदगी में अक्षय मंडल ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया। मंडल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्य से प्रभावित होकर वे विधायक के साथ हुए और भाजपा में शामिल हुए। य मंडल ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार स्थानीय युवाओं के लिए किसी तरह के रोजगार उपलब्ध कराने में सफल नहीं हैं। चुनाव के समय किए गए वादे अब तक पूरे नहीं किए गए। यहां जनता के साथ वादाखिलाफी है। उन्होंने क्षेत्र की सारी समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया। विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। अक्षय मंडल जैसे युवा कार्यकर्ता के भाजपा में शामिल होने से भाजपा और भी मजबूत हो गई है। सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, राहुल मंडल, अजीत मंडल, उज्ज्वल मंडल, रमेश मंडल, प्रकाश मंडल, सागर दास समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.