झारखंड ओलंपिक गेम्स मशाल दुमका रवाना
जामताड़ा : झारखंड ओलंपिक स्टेट गेम्स 2019 को लेकर सोमवार को ज
फोटो न. 26
संवाद सहयोगी,जामताड़ा : झारखंड ओलंपिक स्टेट गेम्स 2019 को लेकर सोमवार को जामताड़ा में मशाल दौड़ के साथ आरंभ हुआ। मशाल जुलूस गांधी मैदान से शुरू होकर पूरे शहर का भ्रमण करते हुए दुमका रवाना हुआ। मालूम हो कि झारखंड ओलंपिक स्टेट गेम्स 2019 प्रतियोगिता रांची में 10 से 12 फरवरी तक होना है। रांची में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 30 प्रकार के ओलंपिक खेल प्रतियोगिता संपन्न होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड प्रदेश के 6 टीमें हिस्सा लेंगी। मशाल दौड़ का उद्घाटन नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने किया। जबकि मशाल दौड़ में जिला ओलंपिक संघ समेत 200 खिलाड़ियों शामिल हुए। मौके पर जिला ओलंपिक संघ के मनीष दुबे, राजीव मिश्रा, सरोज यादव, अर¨वद ओझा, विवेक रजक, राजीव शाह, अनीश रंजन, नवीन कुमार, सुरेश मिस्त्री, अर¨वद मंडल, संदीप पांडेय आदि खिलाड़ी मौजूद थे।