Jharkhand News: नदी में फिसले जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, आई गंभीर चोट
जामताड़ा जिले के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी शनिवार को एक छोटे से हादसे का शिकार हो गए जिसके चलते उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि वह पुल की मांग को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे थे और अचानक से नदी में फिसल गए।
By Jagran NewsEdited By: Yashodhan SharmaPublished: Sat, 06 May 2023 11:58 PM (IST)Updated: Sat, 06 May 2023 11:58 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी शनिवार को एक छोटे से हादसे का शिकार हो गए, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोट आई है।
वह क्षेत्र भ्रमण के दौरान आदिवासियों के विशेष आग्रह पर अर्जुनडीह जोरिया पर पुल की मांग को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे थे।
इस दौरान वह नदी में फिसल कर गिर गए, जिससे उनके हाथों में भारी चोट आ गई। आनन-फानन में लोगों ने विधायक जी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जा कर दिखाया। डॉक्टर ने बताया है कि हाथ में हल्का फैक्चर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें