विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7.90 करोड़ से बदलेगी जामताड़ा-करमाटांड़ मार्ग की तस्वीर, बनेगा नया हाई लेवल पुल

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:16 PM (IST)

जामताड़ा-करमाटांड़ सड़क पर दक्षिणबहाल जोरिया पर 7.90 करोड़ रुपये की लागत से एक हाई-लेवल पुल का निर्माण होगा।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. जामताड़ा-करमाटांड़ सड़क पर बनेगा हाई-लेवल पुल।

  2. 7.90 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण कार्य।

  3. 30 महीने में पूरा होगा पुल का निर्माण।

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जामताड़ा-करमाटांड़ सड़क पर दक्षिणबहाल की जोरिया पर पर हाई लेवल पुल का निर्माण कराया जाएगा।

पथ निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना की ई-निविदा निकाली है। पुल निर्माण पर 7.90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विभाग ने निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि 30 महीने निर्धारित की गई है। बता दें कि पिछले वर्ष जुलाई माह में पानी तेज बहाव से पुल ढह गया था।

इसके बाद इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया था। कई गांवों में का संपर्क जामताड़ा जिला मुख्यालय से टूट गया था। लोग को 13 किमी दूरी तय कर जामताड़ा आना पड़ता था। इसके बाद इसी वर्ष अप्रोच पथ बनाया गया है।

बता दें कि ई-निविदा के लिए विभाग की वेबसाइट पर 22 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। 12 नवंबर तक निविदा जमा किया जाएगा।

इस योजना के तहत स्थानीय नदी पर हाई लेवल पुल बनने से जामताड़ा-करमाटांड़ मार्ग पर आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। पुल निर्माण से संबंधित निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जामताड़ा को मिलेगी नई पहचान, 420 बेड का मेडिकल कॉलेज बदल सकता है तस्वीर