जामताड़ा के 45 छठ घाटों पर व्रती देंगे अर्घ्य, सुरक्षा में तैनात रहेंगे दंडाधिकारी और पुलिस जवान
Chhath Puja 2026: जामताड़ा जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ के लिए 45 घाटों को चिह्नित किया गया है। ...और पढ़ें

छठ घाट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करतीं व्रती महिलाएं। (एआइ फोटो)
HighLights
जामताड़ा में 45 छठ घाटों पर अर्घ्य देंगे व्रती।
शांतिपूर्ण पर्व हेतु दंडाधिकारी, पुलिस बल की होगी तैनाती।
विभिन्न थाना क्षेत्रों में छठ घाटों की हुई पहचान।
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। Jamtara News: लोक आस्था के महापर्व छठ छत पर जामताड़ा जिले के 45 घाटों पर व्रती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 45 छठ घाट चिह्नित किए गए हैं। इन घाटों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। प्रशासन ने सभी थाना एवं प्रखंडों में घाटों को चिह्नित किया है।
अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस पदाधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। थाना वार सबसे अधिक 10 घाट जामताड़ा में चिह्नित किए गए हैं।
वहीं मिहिजाम में आठ, करमाटांड़ और नाला में छह-छह, नारायणपुर एवं बिंदापाथर में चार-चार, कुंडहित एवं फतेहपुर में तीन-तीन तथा बागडेहरी थाना क्षेत्र में एक घाट चिह्नित किया गया है।
जामताड़ा जिले के प्रमुख छठ घाटों की थाना वार सूची
1. जामताड़ा थाना
राजाबांध तालाब
सूर्यमंदिर तालाब
साहना तालाब
अजय नदी घाट
एसडीओ तालाब
तिलाबाद तालाब
घोष बांध तालाब
सरखेलडीह तालाब
सरकार बांध तालाब
दक्षिण बहाल (ब्रिज के पास)
2. मिहिजाम थाना
पोखरतल्ला (हाईस्कूल)
भंडारी तालाब (कानगोई)
कानगोई फाटक पार
किशोरी तालाब (गुरुद्वारा के पीछे)
राजबाड़ी बूढ़ा बाबू पोखर
हांसीपहाड़ी स्थित तालाब
अजय नदी (ब्रिज के पास)
मरांडी तालाब
3. करमाटांड़ थाना
चरघरा रोड तालाब
मिशन चौक तालाब
मधुपुर रोड छठ तालाब
मंडल टोला कुरु तालाब
सुब्दीडीह स्थित तालाब
मानिकपुर राजा तालाब
4. नारायणपुर थाना
सीतापोखर तालाब
चंद्रपुर बुढ़वा तालाब
डोकीडीह ललकी अहरी तालाब
पतरोडीह तालाब
5. कुंडहित थाना
बनकाठी तालाब
सिंहवाहिनी मंदिर के पास राजबांध तालाब
बीला नदी
6. बागडेहरी थाना
- अजय नदी
7. बिंदापाथर थाना
बावन कनाली तालाब
मंझलाडीह तालाब
पालोजोरी खोरीमाटी नदी
प्रजापेटिया तालाब
8. नाला थाना
गोडिया
मंडलो नदी घाट
शिमला तालाब
कालाझरिया तालाब
मुड़ाबहाल
श्रीपुर तालाब
9. फतेहपुर थाना
फतेहपुर काली माटी घाट
दिघी तालाब
जामजोरी