जल संरक्षण में जुटीं महिलाएं
जलसंकट से निजात दिलाने के लिए उपायुक्त डॉ. जटाशंकर चौधरी की पहल पर गांव में जलशक्ति अभियान के तहत बोरा बांध का निर्माण किया जा रहा है। बोरा बांध बनाकर गांव में बरसात के बेकार बह रहे जल को रोकने का प्रयास गांव-गांव में किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा) : जलसंकट से निजात दिलाने के लिए उपायुक्त डॉ. जटाशंकर चौधरी की पहल पर गांव में जलशक्ति अभियान के तहत बोरा बांध का निर्माण किया जा रहा है। बोरा बांध बनाकर गांव में बरसात के बेकार बह रहे जल को रोकने का प्रयास गांव-गांव में किया जा रहा है। मंगलवार को कुंडहित प्रखंड के बरमसिया गांव में जेएसपीएलएस महिला समूह के सदस्यों ने तीन बोरा बांध का निर्माण किया। गांव के बीएफटी अनंत कुमार मंडल के सहयोग से महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यां ने बरमसिया गांव से सटी जोरिया में तीन बोरा बनाया।
मौके पर बीडीओ गिरिवर मिज ने उपस्थित महिला सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि बोरा बांध के कई फायदे हैं। बरसात में बर्बाद हो रहा जल इससे संरक्षित होगा। जोरिया में पानी जमा रहने से सिचाई के अलावा कई जरूरी कार्य पूरे होंगे। भू जलस्तर भी कायम रहेगा। अभियान में गांव के पुरुषों के अलावा महिलाओ का भी सहयोग मिल रहा है। सभी श्रमदान कर जलशक्ति अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। मौके पर मुखिया विमला हांसदा, कनीय अभियंता किशोर किस्कू, जेएसएलपीएस की तेरेसा हेम्ब्रम, पंचायत समिति मनिलाल पुजहर, ग्राम प्रधान राखाल मरांडी, अनंत कुमार मंडल, एसएचजी की पिकी मिर्धा, कौशल्या मुर्मू सहित काफी संख्या में महिलाएं थी।