सड़क दुर्घटना में दो घायल
संवाद सहयोगी फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर थाना क्षेत्र के चोकुंदा पेट्रोल पंप के सामने मंग
By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 06:53 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 06:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा) : फतेहपुर थाना क्षेत्र के चोकुंदा पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार देर शाम को बाइक एवं कार की टक्कर से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद घटनास्थल पर एएसआई राजू मोहाली पहुंचे व घायल को सरकारी एंबुलेंस 108 से जामताड़ा भेजवाया। पुलिस ने बाइक व चार पहिया वाहन को जब्त कर थाना में रखा है। हीरो बाइक एचएफ डीलक्स जेएच 21 एफ 8353 जामताड़ा की ओर जा रही थी। इसी क्रम में पीछे से डब्ल्यूबी 38 एएम 1629 चार पहिया वाहन से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना से बाइक पर सवार सिमलाडंगाल निवासी प्रमोद टुडू व बिदापाथर थाना के धोबना निवासी चांदमुनी सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक घटनास्थल पर कार छोड़कर फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें