दूसरे दिन भी मिहिजाम वनस्पति में आयकर जांच
संवाद सूत्र मिहिजाम (जामताड़ा) मिहिजाम वनस्पति लिमिटेड (डालडा फैक्ट्री) में शनिवार को भी
संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा): मिहिजाम वनस्पति लिमिटेड (डालडा फैक्ट्री) में शनिवार को भी आयकर विभा की टीम ने जांच की। शुक्रवार सुबह से ही जांच शुरू हुई थी। शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे तक आयकर विभाग के टीम मिहिजाम वनस्पति लिमिटेड से संबंधित कागजात को खंगालती रही। फैक्ट्री अमित अग्रवाल नामक व्यवसायी की बतायी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि डालडा फैक्ट्री से सटे गोरांगो एलाज से संबंधित कागजातों की भी जांच की जा रही है। शनिवार को भी टीम के अधिकारी कुछ भी नहीं बताए। हालांकि अधिकारियों की टीम रांची की बताई जा रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे पांच चारपहिया वाहन से आठ से दस अधिकारी सीआरपीएफ जवानों को लेकर डालडा फैक्ट्री पहुंचे थे। बता दें कि मिहिजाम वनस्पति लिमिटेड ममता डालडा ब्रांड से वनस्पति का उत्पादन करती है। इस समय फैक्ट्री में नियमित व अनुबंध पर 110 कर्मी कार्यरत हैं। समाचार प्रेषण तक जांच जारी थी।