Move to Jagran APP

पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी जोड़े के गांव लौटने पर लड़की पक्ष ने काटा बवाल,लड़के के भाई की पीट-पीटकर ले ली जान

नारायणपुर थाना क्षेत्र के घाटी शिमला गांव में 17 मई को गांव के पप्पू मंडल और ललिता कुमारी का प्रेम विवाह हुआ था। शुक्रवार रात जब पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल के पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

By Jagran NewsEdited By: Mohit TripathiPublished: Sun, 28 May 2023 07:29 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2023 07:29 PM (IST)
लड़की पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर लड़के के चचेरे भाई को मार डाला।

संवाद सहयोगी, जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र के घाटी शिमला गांव में 17 मई को गांव के पप्पू मंडल और ललिता कुमारी का प्रेम विवाह हुआ था। विवाह को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी। लेकिन पंचायत खत्म होने के कुछ दिन बाद शुक्रवार रात जब पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल के पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

loksabha election banner

लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष के परिवार वालों पर लाठी-डंडा और पत्थरों से हमला बोल दिया, जिसमें लड़के का चचेरा भाई विष्णु मंडल ,चाचा बासुदेव मंडल व राकेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस घटना में लड़की पक्ष के बबलू मंडल, लोगन मंडल, आनंद मंडल के भी घायल होने की सूचना है।

मारपीट की घटना में जख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए धनबाद और बोकारो ले जाया गया, जहां विष्णु मंडल की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई, जबकि लड़का पक्ष के ही राकेश मंडल और लड़की पक्ष के तीनों व्यक्ति का इलाज धनबाद में चल रहा है। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। लड़की पक्ष का घर में ताला लटका हुआ।

जामताड़ा एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। आरोपितों को नारायणपुर पुलिस ने नामजद किया है। पुलिस टीम लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.