लोगों ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी
संवाद सूत्र बिदापाथर(जामताड़ा) बिदापाथर के बूथ में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने प्रधानमं
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 04:06 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 04:06 PM (IST)
संवाद सूत्र, बिदापाथर(जामताड़ा): बिदापाथर के बूथ में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कोरोना जैसे वैश्विक महामारी का डटकर मुकाबला व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सरकार की ओर से जारी निर्देशों का अक्षरश: पालन करने की अपील लोगों से की। मौके पर भाजपाइयों ने बिदापाथर पंचायत भवन के समीप पांच फलदार पौधे रोपे। पौधे की संरक्षण की शपथ ली। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय कुमार सिंह , सदस्य प्रवास कुमार हेंब्रम , सुभाष सिंह, राजकुमार हेम्ब्रम, अमित सिंह, बारीन सिंह, मंगल सिंह, शैलेश हेम्ब्रम, आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें