स्वास्थ्य केंद्र की टीम प्रवासियों की कर रही स्क्रीनिग
नारायणपुर (जामताड़ा) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की मेडिकल टीम प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर बाहर से आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। आवश्यकता होने पर गांवों से लाकर लोगों को क्वारंटाइन भी करवाया जा रहा है। लोगों की जांच करने में सीएचसी के डॉक्टर केदार महतो स्वास्थ्य कर्मी महेश प्रसाद सिंह प्रफुल्ल कुमार रवानी सूर्यकांत सुधाकर आदि थे।
नारायणपुर (जामताड़ा) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की मेडिकल टीम प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर बाहर से आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। आवश्यकता होने पर गांवों से लाकर लोगों को क्वारंटाइन भी करवाया जा रहा है। लोगों की जांच करने में सीएचसी के डॉक्टर केदार महतो, स्वास्थ्य कर्मी महेश प्रसाद सिंह, प्रफुल्ल कुमार रवानी, सूर्यकांत सुधाकर आदि थे।
प्लस टू उच्च विद्यालय के क्वारंटाइन सेंटर में वर्तमान समय में कुल 78 लोग क्वारंटाइन कर रहे हैं। यहां क्वारंटाइन कर रहे लोगों के रहने, खाने की व्यवस्था प्रशासन ने की है। दाल-भात केंद्र से तीन वक्त का भोजन लोगों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं बुधवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद कुछ लोगों कों छुट्टी भी दी गई। छुट्टी दिए गए लोगों से अगले 14 दिनों तक घर में होम क्वारंटाइन करने को कहा गया है। क्वारंटाइन अवधि पूरी होने और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही क्वारंटाइन कर रहे लोगों को घर भेजने का निर्णय लिया जाता है। देख-रेख के लिए स्वास्थ्य कर्मियों व पुलिस बल को तैनात किया गया है। क्वारंटाइन केंद्र संचालन में प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव, सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविद दास, केंद्र के प्रभारी बनाए गए कनीय अभियंता प्रशांत भैया व मो. अरमान आदि सक्रिय हैं।