समझौता के बाद प्रधान के साथ मारपीट का आरोपित मुक्त
करमाटांड़(जामताड़ा ) करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुंडी पंचायत के कालाझरिया गांव में
करमाटांड़(जामताड़ा ) : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बरमुंडी पंचायत के कालाझरिया गांव में बीती रात नशे में धुत विजय बाउरी का अपने चाचा के साथ हुए विवाद के बाद गांव के ही प्रधान पूरन सिंह जब समझाने के लिए पहुंचा तो विजय बाउरी ने प्रधान पर सव्वल से वार कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर विजय बाउरी को घेर लिया और स्थानीय थाने को सूचना दिया। घटना की खबर मिलते ही थाना के एसआइ राम शरीक तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामला शांत किया। घायल प्रधान पूरन सिंह एवं विजय बाउरी को पुलिस अपने साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुबोध प्रसाद यादव ने दोनों पक्षों से पूछताछ किया। जहां इलाज के बाद घायल प्रधान को घर भेज दिया गया। वहीं नशे में धुत विजय बाउरी को पुलिस अपने साथ थाना ले आई। गुरुवार को ग्रामीण थाना पहुंचकर मामले में समझौता करवाया। इस बाबत थाना में पीआर बांड भरने के बाद विजय बाउरी को छोड़ दिया गया। मौके पर मुखिया गीता मुर्मू, पूर्व मुखिया लश्कर टूडू, नीलकंठ तिवारी, सोमा सिंह, बीरबल सिंह, विष्णु मंडल, महेश सिंह आदि उपस्थित थे।