नाला को पुलिस अनुमंडल बनाने से खुशी
संवाद सहयोगी, नाला (जामताड़ा) : नाला प्रखंड में रघुवर सरकार के पहल पर पुलिस अनुमंडल बना
संवाद सहयोगी, नाला (जामताड़ा) : नाला प्रखंड में रघुवर सरकार के पहल पर पुलिस अनुमंडल बनाए जाने पर नाला विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई दिया। नाला को पुलिस अनुमंडल बनाए जाने की खबर मिलते ही दर्जनों ग्रामीणों तथा कार्यकर्ताओं ने प्रवीण प्रभाकर के गोपालपुर स्थित आवास पर जमा होकर हर्ष जताया और प्रभाकर को बधाई दी। इस अवसर पर प्रभाकर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नाला को पुलिस अनुमंडल बनाकर सराहनीय कार्य किया है। यह नाला को पूर्ण अनुमंडल बनाने की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने कहा कि नाला क्षेत्र की जनता काफी दिनों से अनुमंडल की मांग कर रही है। गत वर्ष सोहराय मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने नाला में घोषणा की थी कि अनुमंडल की मांग पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पुलिस अनुमंडल बना कर यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार वायदे को पूरा करनेवाली सरकार है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ नाला के विकास के लिए विस्तृत चर्चा हुई है। वह नाला के विकास के लिए गंभीर हैं। नाला में सड़क, बिजली और पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। इस मौके पर पूर्णानंद घोष, विश्वनाथ दास, नरेंद्र मुर्मू, रुपेश ¨सह, पूर्णिमा धर, शान अली, विपद खां, काजल मंडल, क्षेत्रनाथ घोड़ोई, दयामय लौह, रंजीत लायक, रोहित महतो, श्यामल बाद्यकर, मनप्रबोध महतो, स्वरूप मित्रा, विष्णु गोस्वामी, बुधन हांसदा, युद्धपति घोष, प्रकाश यादव, पानेश्वर किस्कू, पूर्ण भंडारी, राजेश मरांडी, राजीव सोरेन, जयंत मित्रा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।