विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेटिंग टिकट वालों के लिए राहत: डिब्रूगढ़-देवघर एक्सप्रेस में जुड़ रहा अतिरिक्त स्लीपर कोच, बढ़ेंगी कंफर्म बर्थ

Published: Fri, 28 Aug 2026 08:34 PM (GMT+05:30)

Deoghar-Dibrugarh Express: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डिब्रूगढ़-देवघर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त शयनयान कोच जोड़ने का निर्णय लिया है।

डिब्रूगढ़–देवघर–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस। (सौजन्य)

डिब्रूगढ़–देवघर–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस। (सौजन्य)

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। Dibrugarh-Deoghar Express: यात्रियों की सुविधा और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेलवे लगातार लोकप्रिय और अधिक भीड़ वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों का संयोजन कर रहा है। इसी क्रम में यात्रियों की बढ़ती संख्या और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 15926/15925 डिब्रूगढ़–देवघर–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी (स्लीपर क्लास) कोच लगाने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, यह अतिरिक्त कोच डिब्रूगढ़ से एक सितंबर से 24 नवंबर तक तथा देवघर से तीन सितंबर से 26 नवंबर तक निर्धारित दिनों में ट्रेन के साथ संयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त स्लीपर कोच लगने से इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बर्थ की संख्या बढ़ेगी और अतिरिक्त यात्री भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

इस निर्णय का सबसे अधिक लाभ उन यात्रियों को मिलने की उम्मीद है, जिन्हें यात्रा के दौरान कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता और उन्हें लंबी वेटिंग सूची का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ जामताड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा को घेरा

बर्थ की संख्या बढ़ने से प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों के टिकट कंफर्म होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। रेलवे का मानना है कि अतिरिक्त कोच के संयोजन से यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और त्योहारों व अन्य अवसरों पर बढ़ने वाली भीड़ के दबाव को कम करने में भी सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें- ‘नौकरी बेचने वालों को लटका कर मारेंगे’, JLKM नेता देवेंद्र महतो का बड़ा बयान