भागवत कथा सुनने से मिलती पापों से मुक्ति
बिदापाथर (जामताड़ा) फतेहपुर प्रखंड के कालुपहाड़ी गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा वाचिका पूज्या शीघ्रता त्रिपाठी ने सुखदेव जी के जन्म व नारद संवाद प्रस्तुत किया गया। कथा वाचिका ने भागवत के महात्म्य की जानकारी दी।
बिदापाथर (जामताड़ा) : फतेहपुर प्रखंड के कालुपहाड़ी गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा वाचिका पूज्या शीघ्रता त्रिपाठी ने सुखदेव जी के जन्म व नारद संवाद प्रस्तुत किया गया। कथा वाचिका ने भागवत के महात्म्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य में ज्ञान व वैराग्य जागृत होता है जो पापों से भी मुक्ति दिलाती है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर भागवत कथा होती है वहां स्वयं भगवान विराजमान होते हैं। भागवत कथा श्रवण मात्र से ही पाप से मुक्ति मिलती है। कथा वाचिका ने नारद जी के भक्ति सूत्र की व्याख्या की। कालुपहाड़ी, तिलाकी, सालपतड़ा, मुड़ाबोहाल, मोहनाबांक, खामारबाद, बिदापाथर, मझलाडीह, कैड़ैया, लखियाबाद, डुमरिया आदि गांव के भक्तों ने भागवत कथा श्रवण की।