Move to Jagran APP

दामाद हत्या मामले में चार गिरफ्तार

नारायणपुर (जामताड़ा) थाना क्षेत्र के पंदनी गांव में मंगलवार को हुए हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होनेवालों में मृतक की पत्नी पूनम देवी पप्पू गोस्वामी सीमा देवी संतोष गोस्वामी को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2020 05:23 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2020 05:23 PM (IST)
दामाद हत्या मामले में चार गिरफ्तार
दामाद हत्या मामले में चार गिरफ्तार

नारायणपुर (जामताड़ा) : थाना क्षेत्र के पंदनी गांव में मंगलवार को हुए हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होनेवालों में मृतक की पत्नी पूनम देवी, पप्पू गोस्वामी, सीमा देवी, संतोष गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। जबकि हत्या में शामिल ससुराल के छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। मामले को लेकर डीआइजी राज कुमार लकड़ा व एसपी अंशुमान कुमार चार बजे गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के लिए नारायणपुर थाने पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक एसपी थाने में मामले की समीक्षा कर रहे थे।

loksabha election banner

पुलिस की माने तो पंदनी निवासी स्वर्गीय भीखन गोस्वामी की बेटी पूनम देवी की शादी पंद्रह साल पहले उत्तर प्रदेश जौनपुर के जलालपुर के रसुलपुर निवासी मनोज उपाध्याय के साथ हुई थी। होली के बाद पति-पत्नी अपने ससुराल पंदनी आए थे। इस दौरान कोरोना की वजह से देश में लॉकडाउन के कारण ये लोग वापस उत्तर प्रदेश नहीं जा पाए। पति-पत्नी की अक्सरहां हो रहे विवाद के कारण ससुरालवाले मनोज को घर पर भी नहीं रहने देते थे। मजबूरीवश वह ससुराल के समीप बने स्कूल में रहता था। मंगलवार को भी मनोज उपाध्याय की अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें ससुरालवाले भी शामिल हो गए। मारपीट की हुई इस घटना में ससुरालवालों ने चाकू घोंप मनोज को जख्मी कर दिया। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी पूनम देवी, उनके भाई निर्मल गोस्वामी व संतोष गोस्वामी, उनकी भाभी सीमा देवी व भतीजा पप्पू गोस्वामी, संजय गोस्वामी को नामजद अभियुक्त बनाया। इसमें चार लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है।

मामले को अलग मोड़ देने का ससुरालवालों ने की थी कोशिश : ससुरालवालों ने गांव के कुछ लोगों के साथ मनोज उपाध्याय के शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हत्या किए जाने की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद मंगलवार को ही एसडीपीओ अरविद उपाध्याय, थाना प्रभारी अजीत कुमार के साथ पंदनी गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। मामले को लेकर थाने के चौकीदार हराधन तूरी के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

वर्जन :

मनोज की हत्या पति-पत्नी के विवाद के कारण हुई है। इसमें शामिल चार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजीत कुमार, थाना प्रभारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.