पांच को सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित
जामताड़ा : पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सम्मा
जामताड़ा : पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को संघ के जिलाध्यक्ष लक्षमण झा की अध्यक्षता में शिक्षकों ने बैठक कर यह निर्णय लिया है। कहा कि समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद होंगे। सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बताया कि नौ सितंबर को रांची में प्रस्तावित संघ की बैठक में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव कमला कांत त्रिपाठी भी शिरकत करेंगे जिसमें सभी शिक्षकों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही शिक्षकों के सामूहिक स्थानांतरण में व्याप्त विसंगति के समाधान के लिए चार सितंबर को उपायुक्त से वार्ता करने का निर्णय लिया। बैठक में संघ के प्रधान महासचिव वरूण मंडल, गायत्री चौधरी, खालेक जमा, रंजीत कुमार ¨सह, दाऊद अंसारी, परेश नाथ दूबे, संजय कुमार झा, मनोरंजन झा, नर¨सह मंडल, अनिल कुमार झा आदि शिक्षक मौजूद थे।