हत्या के पांच नामजदों पर आरोप तय
जामताड़ा हत्या के एक मामले में अंतिम सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमल कुमार श्
जामताड़ा : हत्या के एक मामले में अंतिम सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमल कुमार श्रीवास्तव ने आरोपित ब्रह्मा मंडल, विष्णु मंडल, किसुन मंडल, जामुन मंडल और बापी मंडल को दोषी करार दिया है। घटना के संदर्भ में अपर लोक अभियोजक बशीर अहमद खान ने बताया कि 22 अगस्त 2013 को सूचक सुभाष मंडल के भाई संजय मंडल ताराबहाल गांव से कोर्ट आ रहे थे। उसी समय आरोपित ब्रह्मा मंडल, विष्णु मंडल, किशन मंडल, जामुन मंडल और बापी मंडल ने बोलेरो से पीछा करते हुए संजय मंडल को नवोदय विद्यालय के पास धक्का मार दिया। इसके बाद गाड़ी से उतर कर उसकी पिटाई की। इस क्रम में संजय मंडल की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर लोगमौके पर पहुंचे। मृतक के भाई सुभाष मंडल ने मामला दर्ज कराया। उक्त मामले में अदालत ने 13 गवाहों का बयान कलमबद्ध कर मामले को सही पाया। सजा के बिदु पर सुनवाई 15 मार्च को होगी।