मेला आपसी भाईचारा का प्रतीक
कुंडहित (जामताड़ा) : प्रखंड के खजुरी में तीन दिवसीय काली मेला का उद्घाटन गुरुवार की र
कुंडहित (जामताड़ा) : प्रखंड के खजुरी में तीन दिवसीय काली मेला का उद्घाटन गुरुवार की रात सूबे की समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने किया। मंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहार एवं मेला के माध्यम से हम अपनी संस्कृति को बरकरार रखते है। साथ ही मेला से आपसी भाईचारा बढ़ता है। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की मानसिक पीड़ा दूर होती है। ग्रामीणों ने कहा कि तीन दिवसीय मेला में झारखंड एवं बंगाल के प्रसिद्ध चाट दुकान, मिठाई दुकान, बच्चों के मनोरंजन के लिए घुरनी एवं अन्य संसाधन रहता है।
पश्चिम बंगाल के सिउड़ी के अलकाप दल के कलाकारों ने रात भर लोगों का मनोरंजन किया। मौके पर विथिका झा, खिरोद महतो, प्रदीप पैंतडी, अनूप यादव, बाबन नायक, शान आलि, विपद बरण खॉ, केशव चक्रवर्ती सहित काफी संख्या पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
इससे पहले मंत्री ने कुंडहित हटिया मैदान में लोगों को संबोधित किया। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के दर्जनों कार्यकर्ता विभिन्न पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।
मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यकों ने भाजपा को हर समय विरोधी पार्टी के रूप में देखे हैं। लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की रफ्तार को देखकर अल्पसंख्यक भाजपा में योगदान दे रहे हैं।
कहा कि सरकार सबके साथ है और सबके विकास के लिए तत्पर है। बहुत सारी योजनाएं श्रमिकों के लिए है। उसका लाभ दिया जाएगा। कहा कि श्रमिक देश की तरक्की की रीढ़ हैं। पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने कहा कि श्रमिक संगठन के साथ हम है। संगठन की ओर से उन्हें निदेशक बनाया गया है। आने वाले समय में श्रमिक संगठन के हित और बेहतर काम किया जाएगा। श्रमिक संगठन के अध्यक्ष सनाई चटार्जी ने कहा अब तक 2,700 श्रमिकों को संगठन में जोड़ा गया है। दिसंबर तक 4,500 सदस्यों को जोड़ा जाएगा।