विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामताड़ा के नारायणपुर में डोका तालाब से बुजुर्ग का शव बरामद, हत्या या दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

Published: Fri, 11 Sep 2026 11:11 AM (IST)

नारायणपुर के कोरीडीह स्थित डोका तालाब से शुक्रवार सुबह एक 60 वर्षीय बुजुर्ग जहारुद्दीन अंसारी का शव मिला, जिससे इलाके ...और पढ़ें

डोका तालाब से बुजुर्ग का शव बरामद

डोका तालाब से बुजुर्ग का शव बरामद

HighLights

  1. नारायणपुर के डोका तालाब से बुजुर्ग जहारुद्दीन अंसारी का शव मिला।

  2. मृतक मछली व्यवसायी था और तैरना जानता था, जिससे संदेह गहराया।

  3. पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा)। नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह स्थित डोका तालाब से शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोरीडीह निवासी जहारुद्दीन अंसारी उर्फ डुलिया (60) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार, जहारुद्दीन अंसारी गुरुवार रात मछली पकड़ने के लिए गांव के समीप स्थित डोका तालाब गए थे। शुक्रवार सुबह तालाब से उनका शव बरामद हुआ। वह मछली के कारोबार से जुड़े थे और तैरना भी जानते थे। ऐसे में तालाब में डूबने से उनकी मौत को लेकर स्वजनों व ग्रामीणों के बीच कई तरह की आशंकाएं हैं। 

पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो दिनों में दो तालाबों से शव बरामद  

नारायणपुर क्षेत्र में तालाब से शव मिलने की यह लगातार दूसरी घटना है। गुरुवार को भी शव तालाब से एक युवक का शव बरामद किया गया था। बताया गया कि युवक मछली पकड़ने के लिए तालाब गया था और मंगलवार से ही लापता था। लगातार दो दिनों में तालाब से शव मिलने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें- गैस सर्विस अपडेट करने के नाम पर भेजते थे फर्जी APK फाइल, जामताड़ा से साइबर ठग गिरफ्तार