नेशनल चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नेशनल चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नेशनल चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
संवाद सहयोगी, जामताड़ा : मंगलवार को स्थानीय ज्ञान रेणु विद्या निकेतन स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन कर 16वी नेशनल चैंपियनशिप 2022 सीनियर जूनियर सब जूनियर प्रतियोगिता में आठ गोल्ड छह सिल्वर छह कांस्य हासिल करनेवाले खिलाड़ियों को स्कूल प्रबंधन व अतिथियों ने सम्मानित किया। मालूम हो कि लोहरदगा जिला जंप रोप संघ के सौजन्य से 16 मीटर नेशनल चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया गया था। जिसमें जामताड़ा जिले के ज्ञान रेनू विद्या निकेतन स्कूल के खिलाड़ियों की टीम ने झारखंड प्रदेश का प्रतिनिधित्व नेशनल प्रतियोगिता में की।
नेशनल प्रतियोगिता के लिए जामताड़ा के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ था जिसमे जामताड़ा के बच्चों ने आठ गोल्ड, छह सिल्वर व छह कांस्य प्राप्त करके अपने स्कूल ही नहीं बल्कि जिले के साथ राज्य का भी नाम रोशन किया। कोच नंदन कुमार ने बताया कि लोहरदगा में संपन्न हुए नेशनल चैंपियनशिप में पूरे भारत के 15 राज्यों के 500 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शामिल होकर उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। खेल के सफल संचालन को लेकर 100 रेफरी, कोच, मैनेजर ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। ज्ञान रेणु विद्या निकेतन के डायरेक्टर श्यामल मंडल नेनेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ों को उत्साहित करते हुए कहा कि आगे भी इसी प्रकार का प्रयास जारी रखें, निमित्त खेल अभ्यास करने वाले खिलाड़ी को लक्ष्य जरूर मिलता है। निमित्त खेल अभ्यास में किसी प्रकार की परेशानी हो तो जरूर बताएं समस्या का निदान किया जाएगा।
झारखण्ड टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे जामताड़ा के खिलाड़ियों ने बहुत ही मनमोहित प्रदर्शन दिखाया एवं झारखंड को ओवरऑल चैंपियन का किताब दिलाया। जिला जंप रोप संघ के सचिव नंदन सिंह ने बताया कि 16 वें राष्ट्रीय स्तर जंप रोप सीनियर, जूनियर, एवं सब जूनियर प्रतियोगिता में झारखंड ओवरआल चैंपियन रहा एवं तमिलनाडु एवं पुडुचेरी रनरअप रहा। इस नेशनल चैंपियनशिप में जामताड़ा के बच्चों ने पदक प्राप्त किया उनमे पूनम हांसदा ने दो गोल्ड, एक ब्रोंज, शिवराम मुर्मू ने तीन गोल्ड, दीप्ति बास्की ने एक गोल्ड, सलिनी हेंब्रम ने एक गोल्ड, रामजीत मुर्मू ने एक गोल्ड, एक सिल्वर, राम मुर्मू ने एक सिल्वर, दो कांस्य, लक्ष्मण मुर्मू एक सिल्वर, एक कांस्य, हिमांशु मुर्मू ने दो सिल्वर शेखर टूडू ने दो कांस्य, प्रीतम मुर्मू ने दो सिल्वर हासिल किया। मौके पर शिक्षाविद डीडी भंडारी, संत एंथोनी स्कूल के निदेशक डा. चंचल भंडारी ने खिलाड़ियों को उत्साहित कर आगे भी नियमित खेल अभ्यास को सक्रिय रखने की सलाह दी। जामताड़ा जिला जम्प रोप संघ के अध्यक्ष कामता प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष राजीव माझी, कमलेश मंडल, भूपेश गुप्ता, अनूप राय, कोषाध्यक्ष आकाश साह, विधान चंद सर्खेल, आदि लोगो ने सभी खिलाड़ियों को बधाई के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया।