फतेहपुर में नहीं बनेगा पूजा पंडाल, दुकानें सजेंगी
संवाद सूत्र मिहिजाम (जामताड़ा) दुर्गापूजा का इंतजार चित्तरंजन व मिहिजाम के लोग उत्सुकता से
संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा) : दुर्गापूजा का इंतजार चित्तरंजन व मिहिजाम के लोग उत्सुकता से करते हैं। इसकी वजह पूजा में विभिन्न स्थानों के आयोजकों की ओर से बनाए गए भव्य व आकर्षक पंडाल होती है। हालांकि पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे रहने के कारण बंगाल की तरह ही यहां पूजा की रौनक कुछ ज्यादा ही रहती है। परन्तु इस वर्ष कोरोना संक्रमण का खतरा को देखते हुए गत वर्ष की भांति पूजा में रौनक देखने को नही मिलेगी। एरिया एक फतेहपुर फुटबॉल मैदान में इस वर्ष साधारण तरीके से ही पूजा का आयोजन होगा। कोविड नियंत्रण के दिशा- निर्देश के कारण पूजा आयोजकों में उत्साह की कमी देखी जा रही है। साधारण तरीके से पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में भी मायूसी है।
रेलनगरी चित्तरंजन के एरिया एक फतेहपुर फूटबाल मैदान में पहले काफी ताम-झाम से पूजा होती थी। इस वर्ष साधारण तरीके के काल्पनिक पंडाल का निर्माण किया जा रहा हैं। इस संदर्भ में फतेहपुर दुर्गा-पूजा समिति के सचिव अमित कुमार शर्मा व कोषाध्यक्ष सचिनाथ मंडल ने बताया कि फतेहपुर का यह 69 वीं दुर्गा पूजा है। कोरोना के कारण इस गत वर्ष की बजट से आधे से कम बजट में साधारण तरीके से पूजा सम्पन्न करना है। पंडाल देखने के लिए फुटबाल मैदान में प्रवेश करने से पूर्व श्रद्धालुओं को सैनिटाइज्ड टनल से गुजरना होगा। बताया कि पूजा पंडाल में प्रवेश कर मां दुर्गा की प्रतिमा दर्शन के पूर्व लोगों को सैनिटाइजर से हाथ साफ करवाया जाएगा। राज्य सरकार की द गाइड लाइन का पालन करे हुए श्रद्धालुओं को मां का दर्शन कराया जाएगा। विसर्जन के दौरान जुलूस नहीं होगा। साधारण तरीके से प्रतिमा को पूजा पंडाल से कर्नेल सिंह डैम ले जाया जाएगा। पूजा के दौरान उद्घाटन और सास्कृतिक कार्यक्रम पर रोक रहेगी। फुटबाल मैदान में कोई मेला नहीं लगेगा और न दुकानें सजेगी।