विपक्ष का पांच जुलाई को चक्का जाम
करमाटांड़ (जामताड़ा) : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास
करमाटांड़ (जामताड़ा) : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा, कांग्रेस, बाम दल, आरजेडी महागठबंधन ने करमाटांड़ प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जमीरुद्दीन अंसारी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने बताया कि विपक्ष ने भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद किया है। आज के धरना प्रदर्शन एवं पांच जुलाई को झारखंड बंद किया जाऐगा। इस संबंध में बीडीओ को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा गया। कहा कि जामताड़ा में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में कृषि मंत्री रणधीर ¨सह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से आदिवासी को मुक्त करने की बात कही। यह बता देते है कि सारठ विधानसभा से रणधीर ¨सह मुक्त हो जाएंगे। इसके अलावा नारी शक्तियों ने भी झाड़ू दिखाकर प्रदर्शन किया। मौके पर जेवीएम के मंगल सोरेन, रोहित मंडल, परिमल कुमार, महेंद्र मंडल, सुमन यादव, ममलेश्वर कुमार, किशोर मंडल, राजेश राय, दीनानाथ मरांडी, बलराम मंडल, मानेश्वर मुर्मू, अख्तर अंसारी, रोबिन दास, परमेश्वर मुर्मू, धनंजय मंडल, दिलीप मुर्मू आदि थे।
कुंडहित : भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में गुरुवार को राज्य के विपक्षी दलों द्वारा संयुक्त रूप से कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। सीपीआइ के जिला सचिव कन्हाई माल पहाड़िया, गौर रवानी, रत्नाकर माजी, झाविमो के राजू राय, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू, सचिव मनोरंजन ¨सह, संतोष सिन्हा, निरोद ¨सह, उत्तम पाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।