वनस्पति उद्यान के विकास की पहल
नाला (जामताड़ा) : नाला डिग्री कॉलेज में वनस्पति उद्यान विकास को लेकर मंगलवार को महाविद्यालय प्र
नाला (जामताड़ा) : नाला डिग्री कॉलेज में वनस्पति उद्यान विकास को लेकर मंगलवार को महाविद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया।
मुख्य अतिथि नाला विधायक र¨वद्र नाथ महतो थे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के सर्वागीण विकास को लेकर सभी तरह का मदद किया जाएगा। उच्च शिक्षा के पठन-पाठन के लिए प्रयोगिक विषय का काफी महत्व है। प्रायोगिक शिक्षा के बिना समुचित ज्ञान अर्जन नहीं किया जा सकता है। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के इस पहल को सराहनीय बताया। कहा कि हर क्षेत्र के संस्थानों में पौधरोपण करने की आवश्यकता है। मालूम हो कि इस उद्यान के विकास को लेकर साईटास, लेक्टोफोर्निया, केकटास, हेज, पाईनास, चाईना रोज, प्राटोन, वाटर लिली रोज, जेटप्लान आदि करीब 50 किस्म के पौधे लगाने की बात कही।
इस अवसर पर प्राचार्य गुणमय दास, इंटर कॉलेज के प्राचार्य भानुरंजन ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर, शांति राम मंडल, नंदप्रसाद सोरेन, नेपाल मंडल, राजीव ठाकुर, बलराम ¨सह, विद्यालय प्रबंधन के अनिल कुमार माजी, लाल मोहन तिवारी, विधायक प्रतिनिधि बासुदेव हांसदा, जनार्दन भंडारी, भव¨सधु लायक आदि थे।