उपायुक्त व प्रेक्षक ने लिया स्ट्रांग रूम का जायजा
जामताड़ा पत्थलचपड़ा पोलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को जायजा लेने शनिवार को उपायुक्त गणेश कुमार अन्य पदाधिकारी के साथ पहुंचे। स्ट्रांग कक्ष के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जामताड़ा : पत्थलचपड़ा पोलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को जायजा लेने शनिवार को उपायुक्त गणेश कुमार अन्य पदाधिकारी के साथ पहुंचे। स्ट्रांग कक्ष के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं सुरक्षा कर्मियों को कई निर्देश भी दिया। इसके उपरांत मतगणना को लेकर कॉलेज परिसर में चल रहे तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत नाला व जामताड़ा विधान सभा के निर्वाची पदाधिकारी को कई निर्देश दिया। मालूम हो कि विस चुनाव के पांचवे व अंतिम चरण में 20 दिसंबर को जामताड़ा व नाला विस क्षेत्र में मतदान हुआ था। जामताड़ा विस सीट पर चुनाव मैदान में उतरे 13 प्रत्याशियों का जबकि नाला विस क्षेत्र के 16 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद है और 23 दिसंबर को मतगणना होनी है। ईवीएम, वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट को स्ट्रांग रुम में रखा गया है। यहां सुरक्षा को लेकर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि हर समय ड्यूटी पर तैनात रहें। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में स्ट्रांग रूम है। कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। ड्यूटी पर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।