जामताड़ा में खेत से सड़ी-गली हालत में महिला का शव बरामद, हत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस
जामताड़ा के करमाटांड़ में शीतलपुर रामपुर गांव के पास खेत से एक अज्ञात महिला का सड़ी-गली हालत में शव बरामद ...और पढ़ें

सड़ी-गली हालत में महिला का शव बरामद
HighLights
जामताड़ा के करमाटांड़ में खेत से अज्ञात महिला का शव मिला।
शव सड़ी-गली हालत में, पहचान करना हुआ मुश्किल।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, करमाटांड़ (जामताड़ा)। जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर रामपुर गांव के पास खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जिसको लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे, एस आई मुकेश भोक्ता समेत दर्जनों पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया।
शव के कई अंग गल चुके
शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि शव काफी पुराना है। महिला नाईटी पहनी हुई है। साथ में एक हाथ में चूड़ी नुमा शाखा पहनी है। शव को देखकर लगता कि बहुत पुराना है जिसके कई अंग गल चुके हैं जिसकी पहचान नहीं हो सका है। लोगों का मानना है कि आदिवासी महिला है।
पुलिस के पहुंचते ही लोगों की हुजूम शव को देखने के लिए लग गया । जहां आस पास के महिला पुरुष सभी घटना स्थल में पहुंचकर शव की पहचान करने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें- पहले मृत कर्मियों की लगाई थी ड्यूटी, अब 28 सितंबर को निकाला 1 सितंबर की बैठक का आदेश; जामताड़ा प्रशासन पर उठे सवाल
