डीसी ने मिहिजाम के कुष्ठ पीड़ितों की सुध ली
मिहिजाम (जामताड़ा) उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने शनिवार को हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर
मिहिजाम (जामताड़ा) : उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने शनिवार को हांसीपहाड़ी स्थित स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम का दौरा कर वहां रह रहे लोगों की समस्या से अवगत हुए। उपायुक्त जमीन पर बैठकर आश्रम के लोगों की व्यथा सुनी। उनकी समस्याओं का निराकरण का निर्देश दिया।
आश्रम में रह रहे लोगों की सबसे बड़ी समस्या जर्जर आवास है। 26 परिवार किसी तरह गुजर बसर करने को मजबूर है। लगभग 12 लोगों को पेंशन नहीं मिल रही। इसके अलावा तालाब का टूटा बांध को ठीक कराने की मांग रखी। इस पर उपायुक्त ने एसडीओ संजय पांडेय को जल्द मकान निर्माण कराने व पेंशन सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। नप अध्यक्ष कमल गुप्ता को नगर पर्षद की ओर से तालाब बनवाने के लिए कहा गया। आश्रम के समीप एक छोटा सा तालाब है जिसपर आश्रम के लोग स्नान व आवश्यक कार्य करते हैं। तालाब के बांध टूट जाने से पानी की समस्या शुरू हो गई है। मौके पर उपायुक्त ने इंतजार कर रहे नन्हें बच्चों से मुलाकात कर पठन-पाठन की जानकारी ली। उपायुक्त ने आश्रम के बच्चों को चाकलेट, बिस्कुट, फल दिए। आश्रम के लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। मौके पर सिविल सर्जन डाक्टर सुरेंद्र कुमार मिश्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जहीर आलम, नगर पर्षद उपाध्यक्ष शांति देवी सहित कई लोग मौजूद थे।