कोरोना से निपटने को शिक्षक सीएम राहत कोष में देंगे एक दिन का वेतन
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को सभी शिक्षक सदस्यों का एक दिन का वेतन राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 06:37 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 06:37 PM (IST)
जामताड़ा :अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को सभी शिक्षक सदस्यों का एक दिन का वेतन राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। इस आशय से संबंधित पत्र शिष्टमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं उपायुक्त के माध्यम से विभाग को भेजा है। संघ के जिला अध्यक्ष शशि शेखर सिंह, जिला महासचिव महेश्वर घोष, उपाध्यक्ष राकेश कांत रोशन,संगठन मंत्री विद्यासागर आदि ने संयुक्त रूप से कहा है कि कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति में मदद करने का निर्णय लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें