Move to Jagran APP

नारायणपुर में कांग्रेस की तिरंगा गौरव यात्रा निकली

नारायणपुर में निकली कांग्रेस की तिरंगा गौरव यात्रा

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 04:03 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 04:03 AM (IST)
नारायणपुर में कांग्रेस की तिरंगा गौरव यात्रा निकली
नारायणपुर में कांग्रेस की तिरंगा गौरव यात्रा निकली

नारायणपुर में कांग्रेस की तिरंगा गौरव यात्रा निकली

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को नारायणपुर कांग्रेस प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में तिरंगा गौरव यात्रा निकाली गई। नारायणपुर बस स्टैंड मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय से तिरंगा यात्रा शुरू होकर नारायणपुर बस स्टैंड मोड़, बाजार होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंची। तिरंगा गौरव यात्रा में भारत माता की जय, महात्मा गांधी अमर रहे, कांग्रेस आई जिंदाबाद, वीर शहीद अमर रहे के नारे भी लगाए गए। गौरतलब है कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा तिरंगा गौरव यात्रा बारी-बारी से विभिन्न स्थानों पर निकाली जा रही है। इसी कड़ी के तहत रविवार को नारायणपुर में तिरंगा गौरव यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य दीपिका बेसरा और बीस सूत्री के अध्यक्ष सलीम अंसारी ने कहा कि तिरंगा भारतीयों के आन, बान व शान का प्रतीक है। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पूरा देश मना रहा है। देश को आजाद करने में कांग्रेस पार्टी की अहम भूमिका रही है। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल, इसाक, देवानंद सिंह, संतोष यादव, मनसूर, मुबारक अंसारी, मुस्तफा, केश्वर सोरेन, कांग्रेस यादव, हराधन यादव, मनताज, जान मोहम्मद, रूपेश यादव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.