विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साइबर अपराधी ने बैंक से 27000 रुपये उड़ाए

By JagranEdited By:
Published: Wed, 11 Mar 2020 07:42 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2020 06:20 AM (IST)

पबिया (जामताड़ा) साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से बैंक खाते से पैसा उड़ाने के संबंध में नारायणपुर थाना क्षेत्र के ...और पढ़ें

साइबर अपराधी ने बैंक से 27000 रुपये उड़ाए
साइबर अपराधी ने बैंक से 27000 रुपये उड़ाए

पबिया (जामताड़ा) : साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से बैंक खाते से पैसा उड़ाने के संबंध में नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांकुडीह गांव के भीमसेन ने जामताड़ा साइबर थाना में आवेदन देकर ठगी की जानकारी दी है। उसने कहा कि उसे एसबीआइ खाता संख्या 38189329277 से 22,743 रुपये व 5000 हजार रुपये की निकासी हो गई है। पता भी नहीं चला उसने बताया कि वह अपना इलाज कराने के लिए आसनसोल आठ मार्च को जाने के लिए जामताड़ा पहुंचा और एटीएम से पैसा निकालना चाहा तो खाता में रुपये थे ही नहीं। बैलेंस जीरो बताया तब बैंक से डिटेल्स निकाले तो देखा की दो बार में सारे पैसे की निकासी कर ली गई है उसने संबंधित शाखा प्रबंधक को लिखित आवेदन दिया है। साथ ही साइबर थाना डीएसपी से दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।