मुर्गाबनी में वैन पलटी, साइकिल सवार घायल
फतेहपुर (जामताड़ा) : गो¨वदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी मोड़
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 07:53 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 07:53 PM (IST)
फतेहपुर (जामताड़ा) : गो¨वदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी मोड़ में 407 वाहन के पलट जाने से चालक व साइकिल से कोयला ढो रहे व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को सदर अस्पताल ले गई।
बताया कि नाला प्रखंड के जगरनाथपुर डुमरिया ग्राम निवासी भरत घोष साइकिल पर कोयला लेकर आ रहा था। इसी दौरान देवघर जिला के कालापाथर के समीप 407 वाहन जेएच 05 बी एक्स 7193 का चालक पीछे से धक्का मारकर भागने लगा। तेज गति होने के कारण चालक पुरुलिया निवासी मनोज सेन ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और मुर्गाबनी मोड़ पर वाहन पलट गया। वाहन में टायर लोड था। मौके पर पुलिस पहुंच कर पड़ताल में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें