तीन जिलों का वांछित अपराधी गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा): चार मामलों का स्थायी वारंटी गयासुद्दीन अंसारी को पुलिस
संवाद सहयोगी, मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा): चार मामलों का स्थायी वारंटी गयासुद्दीन अंसारी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गयासुद्दीन नारायनपुर थाना क्षेत्र के लालचंडीह गांव के लुकमान अंसारी का पुत्र है। उसके खिलाफ बोकारो जिला के तेनुघाट थाना में 2001 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। पेटरवार थाना की पुलिस का भी वह वांछित था। तीसरा मामला देवघर के मधुपुर थाना का था। इसमें भी उसके खिलाफ कुर्की जब्ती का वारंट था। चौथा मामला देवघर नगर थाना में 2005 में दर्ज हुआ था। इसमें वह डकैती कांड का अभियुक्त है। चारों मामलों में भाग रहे उक्त अपराधी को स्थानीय पुलिस ने थाना प्रभारी अजय कुमार ¨सह के नेतृत्व को दबोचा। गयासुद्दीन वर्षों से फरार था। कई बार उसने पुलिस को चकमा दिया है। पुलिस उसे देवघर कोर्ट ले गई।