कांग्रेस से ही परिवर्तन संभव : फुरकान
जामताड़ा : जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के आवास पर कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक
जामताड़ा : जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के आवास पर कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ता से बड़ा कोई नहीं है। कार्यकर्ता ही मुखिया बनाते हैं, विधायक बनाते हैं और सांसद बनाते हैं। हम सभी अपने कार्यकर्ताओं को हृदय से सम्मान और धन्यवाद देता हूं। साथी संगठन को मजबूत बनाने के लिए विशेष रूप से चर्चा करते हुए उपस्थित सभी अध्यक्षों को एवं कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी बनाने को कहा। कहा चुनाव नजदीक आ चुका है और पार्टी की मजबूती के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की आवश्यकता है। मोदी सरकार से जनता उब चुकी है और अब जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में बनने जा रही है। फुरकान ने कहा कि कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया है कि लोग परिवर्तन चाहते हैं और वह परिवर्तन सिर्फ कांग्रेस पाटी ही ला सकती है। इसलिए निचले स्तर से ही सदस्यों को जोड़ने की जरूरत है।
मौके पर जामताड़ा जिला प्रभारी मनोज कुमार ¨सह ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के प्रति आपकी गंभीरता यह साफ बयां करती है कि आप के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी क्षेत्र का तेजी से विकास कर रहे हैं। चुनाव का समय नजदीक है इसलिए सभी प्रखंड अध्यक्षों को आगामी 30 सितंबर तक बूथ कमेटी गठन कर लेने को कहा। मौके पर जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल ने कहा कि मुझे बस आप सभी का ऐसे ही सहयोग चाहिए ताकि आने वाले चुनाव में भाजपा का नामोनिशान मिटा सकें। साथ ही कमेटी को टास्क देते हुए अविलंब ग्राम एवं पंचायत स्तर पर कार्य तेजी लाने को कहा। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी को उचित न्याय और सम्मान मिलता है। सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि सुयंक्त प्रयास से कांग्रेस को और मजबूत करें।
मौके पर नाला प्रभारी डॉ. अमित कुमार झा, मोहन मंडल, अशोक नायक, सुधीर किस्कू, सफाउद्दीन अंसारी, विजय मांझी, विनोद छतरी, अभय पांडेय, भोला नाथ पाठक, सचिन घोष, मनोरंजन मंडल, कामेश्वर तिवारी, सुखदेव रवानी, कांग्रेस महतो आरसी, भागीरथ पंडित आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।