कांग्रेस ने राजीव गांधी को किया याद
कांग्रेस ने राजीव गांधी के 30 वीं पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद
कांग्रेस ने राजीव गांधी को किया याद
जागरण संवाददाता, जामताड़ा : जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुक्ता मंडल के आवासीय कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के 30 वीं पुण्यतिथि पर सभी जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत उपस्थित कांग्रेस जनों के द्वारा एक बैठक कर इस दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही जामताड़ा विधायक डाक्टर इरफान अंसारी ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महज 40 साल की उम्र में देश का सबसे कम उम्र का प्रधानमंत्री बनने का रिकार्ड इनके नाम है। राजीव गांधी देश ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे महान प्रधानमंत्री की सूची में शामिल हैं। देश के विकास में कंप्यूटर की क्रांति और मोबाइल की क्रांति राजीव गांधी की ही देन थी। आज देश के कई लाख युवा कंप्यूटर से जुड़े हुए हैं और कई करोड़ जनता के हाथ में जो मोबाइल है, वह राजीव जी की ही देन है। इस मौके पर सचिंद्र नाथ घोष, विजय कुमार दुबे, अजीत कुमार दुबे, करालीचरण सर्खेल, नंदकिशोर सिंह, मंगोली मुर्मू, हराधन भूई, अजय कुमार पांडे, रंजीत सिंह, चंदन राउत, मोहन मंडल, निपेन राउत, सरफराज शेख, अशोक नायक, अरूप राय व मुस्ताक अंसारी समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।