काग्रेस जिला कमेटी का पुनर्गठन शीघ्र
जामताड़ा : स्थानीय गोरेनाला मोड़ पर शनिवार को बैठक कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 11:52 AM (IST)
जामताड़ा : स्थानीय गोरेनाला मोड़ पर शनिवार को बैठक कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मुक्ता मंडल का स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता परिमल मंडल ने की। मास्टर दाऊद साहब भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करूंगी। जल्द ही कांग्रेस जिला कमेटी का पुनर्गठन करेंगे। हर प्रखंडों को दायित्व दिया जाएगा। इसमें युवाओं की सर्वाधिक भागीदारी होगी। मौके पर मुखिया श्यामलाल सोरेन, भोलाराम मंडल, शिव कुमार मंडल, सुकुमार बाउरी, उज्जवल बाउरी, शंकर बाउरी, डब्ल्यू बाउरी, मुबारक अंसारी, इस्लाम अंसारी, फरीद अंसारी, मकरउद्दीन अंसारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें