Move to Jagran APP

कंबल वितरण पर आचार संहिता का पहरा

कुंडहित (जामताड़ा) शीतलहरी में भी गरीब लोगों को कंबल नसीब नहीं हो पाया। विदित हो कि कुंडहित प्रखंड के 15 पंचायत में 3 हजार कंबल सरकार ने उपलब्ध तो करा दी लेकिन विस चुनाव को ले आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से कंबल वितरण पर विराम लग गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 05:54 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 05:54 PM (IST)
कंबल वितरण पर आचार संहिता का पहरा
कंबल वितरण पर आचार संहिता का पहरा

कुंडहित (जामताड़ा) : शीतलहरी में भी गरीब लोगों को कंबल नसीब नहीं हो पाया। विदित हो कि कुंडहित प्रखंड के 15 पंचायत में 3 हजार कंबल सरकार ने उपलब्ध तो करा दी लेकिन विस चुनाव को ले आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से कंबल वितरण पर विराम लग गया। हालांकि अंचल अधिकारी ने समय पर सभी पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिवों को कंबल वितरण करने का निर्देश भी दिया गया था, लेकिन मुखिया व पंचायत सचिव द्वारा कंबल उठाने में विलंब कर देने से अधिकांश कंबल पंचायत सचिवालय में ही शोभा की वस्तु बनी हुई है। विधानसभा चुनाव को ले आचार संहिता लागू हो जाने से गरीब लोगों को समय पर कंबल नहीं मिल सका। जबकि अंचल कार्यालय ने प्रखंड के सभी पंचायत के नाम पर 200-200 कंबल मुखिया को दिया था। जबकि कुंडहित, नगरी, बाबूपुर, पालाजोडी, गड़जोड़ी आदि पंचायत में मुखिया व पंचायत सचिव ने कुछ गरीबों को कंबल वितरण भी कर दिया। लेकिन बीच में ही आचार संहिता लागू हो जाने से शेष पंचायत के मुखिया द्वारा कंबल वितरण नहीं कर पाए।

loksabha election banner

क्या कहते है अधिकारी : अंचलाधिकारी गिरिवर मिज ने बताया कि विधानसभा चुनाव के कारण मुखिया द्वारा समय पर कंबल वितरण नहीं कर पाए। अचार संहिता खत्म होते ही जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.